परशुराम ब्राह्मण युवा संगठन की बैठक सम्पन्न
मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा --- परशुराम ब्राह्मण युवा संगठन की होली मिलन समारोह तथा परशुराम जयंती आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई l उपस्थित सदस्यों ने परस्पर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनायें एवं बधाई दी , वहीं परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के भव्य आयोजन पर अपने विचार व्यक्त किया। कोरोना काल में दो वर्ष की अवधि में अक्षय तृतीया के अवसर पर संगठन द्वारा किया जाने वाला विप्र बालकों का सामूहिक उपनयन संस्कार स्थगित रहा है अतः इस वर्ष उपनयन हेतु पालक अभी से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं। सभी सदस्यों ने समाज के सभी सदस्यों तथा नगरवासियों की सहभागिता से इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती तथा सामूहिक उपनयन संस्कार के आयोजन में अपनी सहमति व्यक्त करते हुये सभी संभव सहयोग तथा व्यापक प्रचार प्रचार हेतु आश्वस्त किया। गौरतलब है कि भगवान परशुराम ब्राह्मण युवा संगठन चाम्पा अपने गठन काल से वैदिक रीति से उपनयन संस्कार संपन्न करा रहा है। अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होने वाले इस आयोजन को पुरी शंकराचार्य श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी का आशीर्वाद भी मिला है , उनके सानिध्य में लगभग 75 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया तथा उन्हें इस अवसर पर पूज्य शंकराचार्य जी से आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है। उपनयन संस्कार के पश्चात वटुकों की शोभायात्रा की परंपरा है जो नगरभ्रमण करती है जिसका स्वागत नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा मार्ग में किया जाता है। उपरोक्त बैठक में राजेश पाठक , पद्मेश शर्मा , नवल दुबे , प्रभाकर शर्मा , संजय तिवारी , योगेन्द्र तिवारी , शैलेन्द्र तिवारी एवं महेन्द्र तिवारी सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.