विधानसभा उपचुनाव भाजपा से 3 नामों का पैनल केंद्रीय हाईकमान को भेजा गया
राजनांदगांव । उप चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे चल रही है यही कारण है कि कांग्रेसमें जहां 25 से 30 दावेदार सामने आए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी में अब तक सिर्फ 10 नाम ही आए हैं जिसमें तीन नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जा चुका है
उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बुधवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी और उन्होंने जितने दावेदारों के नाम आए थे सब पर बारी-बारी से चर्चा किया जिसमें से 3 नाम पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एक मात्र महिला दावेदार के रूप में लोधी समाज से जुड़ी जंगलपुर निवासी लोकेश्वरी जंघेल का नाम शामिल है अब इन तीनों में से ही अंतिम निर्णय होगा कि भारतीय जनता पार्टी की से अधिकृत प्रत्याशी बनाती है

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह धरमलाल कौशिक पवन साए बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर वरिष्ठ नेता पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल के पक्ष में नजर आए श्री जंघेल की दावेदारी पुख्ता भी है क्योंकि वह पिछला चुनाव महज 870 वोट से ही हारे थे और लगातार इस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं उनका काम करने का तौर तरीका बी संगठन की नजर में है दूसरी ओर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद को तवज्जो नहीं देने की परंपरा है वहीं दूसरी ओर हाल ही में नगर पंचायत चुनाव में विक्रांत सिंह के द्वारा मतगणना स्थल पर जाकर तोड़फोड़ करने की घटना से पार्टी और संगठन के दृष्टिकोण से से नाराजगी देखी जा रही है
वही इस सूची में सबसे आश्चर्यजनक दावेदार के रूप में बिल्कुल नया एवं अंजाना चेहरा लोकेश्वरी जंघेल का नाम सामने आया है जंगलपुर निवासी लोकेश्वरी जंघेल हालांकि पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है लेकिन पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिल्कुल अंजाना सा नाम है या हालांकि बीजेपी ने इसे रिजर्व सीट के रूप में रखा है उल्लेखनीय है कि कांग्रेसमें इन दिनों यशोदा वर्मा और पद्मावती की दावेदारी पुख्ता माना जा रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी भी महिला कार्ड खेलते हुए लोकेश्वरी जंघेल का नाम फाइनल कर सकती है हालांकि इसकी संभावना काफी नगण्य है फिलहाल भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण में और चुनावी कार्यक्रम के प्रारंभिक दौर में कांग्रेश से कहीं आगे दिख रही है होली के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दिया जाएगा ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.