Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 17, 2022

रात के सन्नाटे में अकेली महिला के साथ हुआ यह,,, मौत

 क्राइम सिवनी

रात के सन्नाटे में अकेली महिला के साथ हुआ यह,,, मौत


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार-बुधवार की रात के सन्नाटे में गांव भोमाटोला में घर में अकेली महिला के सिर पर अज्ञात लोगों ने पत्थर के वार से लहूलुहान कर फरार हो गए। महिला की नृसंश हत्या किए जाने व मौत पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


वही मौके पर पुलिस के आला अफसर व फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोमा के समीप गांव भोमा टोला में निवासरत कुसुम बाई पति स्व. पूनाराम चंद्रवंशी (55) घर पर अकेली थी रात में अज्ञात लोग घर के पीछे का दरवाजा खटखटा कर खुलवाया। जहां पीछे के दरवाजे से घुसे हत्यारों ने महिला के सिर पर पत्थरों के वार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला की मौत हो गई।

पड़ोस में रह रहे दुर्गेश जब लघुशंका करने सुबह उठा और घर के पीछे दरवाजा खुला देखा व महिला को लहूलुहान हालत में देखा तो परिजनों को इस घटना की सूचना दी। जहां परिजनों ने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी को कुसुम बाई की हत्या की जानकारी से अवगत कराया।

मौके पर कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी अजय सिंह मरकाम, एसडीओपी केवलारी भगत सिंह गोठरिया, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्कॉट टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।

वहीं परिजनों ने बताया कि कुसुमबाई के दो लड़के हैं जिसमें बड़ा बेटा दिलीप छिंदवाड़ा जिले के कुंडाली गांव में रहता है, वही छोटा बेटा विनोद मां कुसुम बाई के साथ रहता है। लेकिन 2 दिन पहले छोटा बेटा विनोद अपने बड़े भाई के घर छिंदवाड़ा गया हुआ था तथा छोटे भाई की पत्नी और बच्चे मायके गांव सालीवाडा गए हुए थे। घर पर अकेली कुसुम बाई की नृशंस हत्या किस कारण से और किसने की यह अभी अज्ञात है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की पतासाजी में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad