रक्तदान के लिए सक्रिय जिला रक्तवीर संगठन के शिविर में
बल्देवपूर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
खैरागढ़। रक्तदान के लिए जन-जन को जागरूक करना एवं आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की कमी को पूरी करने के लिए आज स्वामी विवेकानंद युवा संगठन ग्राम बढ़ईटोला (बलदेवपुर) खैरागढ़ में होली पर्व के उपलक्ष में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान पहुँचें रक्तवीरों नें 40 युनिट रक्त दान कर जरूरतमंदों के लिए जिलाचिकित्सालय में उपलब्ध कराया । कार्यक्रम में पेखलाल वर्मा, विश्राम वर्मा, श्यामसुंदर साहू, विजय वर्मा, परसराम साहू, केश्वर साहू, युवराज सिरमौर, देवांशु साहू, रजनीश साहू सहित संगठन के संक्रिय कार्यकर्ता पूरे समय मौजूद रहे। जिला रक्तवीर संगठन संघ राजनांदगांव के संरक्षक यूनुस कुरेशी जी, अध्यक्ष फनेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष रघुनाथ वर्मा, सह सचिव संजय कुरें, मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह, हेमेश जांगड़े शुभम देवांगन शिविर प्रभारी डॉ संजय वर्मा के नेतृत्व में आज 40 यूनिट रक्तदान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिला रक्तवीर संगठन संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संघ का उद्देश्य है कि समाज में विपरीत परिस्थितियों में दूर्घटना सहित अन्य बिमारियों के मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्त केलिए भटकना पड़ता है। जिन्हें समय पर संबंधित अस्पतालों में भी रक्त उपलब्ध हो और रक्त कमी न हो पाए इसके लिए जिलास्तर पर रक्तदान जीवनदान के नारे के साथ संगठन का निर्माण कर लोगों को रक्तदान के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा
है । जिले भर में सक्रिय ऐसी सभी समितियों का जिला स्तर पर संगठन का निर्माण कर गांव गांव में लोगों को जागरूक किया जा है ताकि हर नागरिक रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिसा ले जिससे रक्त के जरूरत मंद मरीज को आसानी रक्त उपलब्ध कराया जा
सके ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.