थाना गुरूर मे हुई शांति समिति की बैठक , शांतिपूर्वक होली मनाने पुलिस ने की आम जनता से की अपील
गुण्डरदेही । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के द्वारा होली पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक आहूत करने के निर्देश प्राप्त होने पर नगर एंव ग्रामो के जनप्रतिनिधी गण को आहूत कर शांति समिति की मिटिंग आयोजित की गई थी मिटिंग मे अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा, तहसीलदार मनोज भारद्वाज, थाना प्रभारी रोहित मालेकर, नायब तहसीलदार शिवेन्द्र सिन्हा, की उपस्थिति में आए हुए जनप्रतिनिधीयो से विस्तृत चर्चा करते हुए होली पर्व को सौहाद्र पूर्वक मनाने एवं रात्रि मे होलिका दहन करते समय शासन की दिशा निर्देशाे का पालन करना एवं डी0जे0 साउण्ड नही चलाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए एंव नगर व ग्राम से आए हुए जनप्रतिनिधीयो द्वारा होली पर्व को सौहाद्र पूर्वक मानने के संबंध में सहमति व्यक्त किए उक्त बैठक में थाना गुरूर के उनि खगेन्द्र पठारे सउनि होमप्रकाश सलामे शिवनंदन दिवाकर प्रवीण सोनी शेरअली तामेश्वर साहू जनप्रतिनिधीगण मे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी श्रीमती टिकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद कुरैशी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सादिक अली महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी पीमन लाल साहू किशोर साहू जितेन्द्र ओझा चिन्ताराम साहू श्रीमती कुन्ती सिन्हा श्रीमती चन्द्रकला साहू डीआर साहू टोमन लाल साहू राकेश सोनबेर ओमप्रकाश यादव व अन्य जनप्रतिनिधी गण मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.