Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 10, 2022

थाना मोहगांव पुलिस की सफलता ठगी (420) का आरोपी गिरफ्तार


थाना मोहगांव पुलिस की सफलता ठगी (420) का आरोपी गिरफ्तार



साल्हेवारा /मोहगांव - बिमलेस टानडेकर ग्राम लमरा निवासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम से चेचानमेटा के आरोपी राकेश डहरवाल ने 1 वर्ष पहले प्रार्थी को जूता चप्पल का व्यापार करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा पैलीमेटा से ₹ 207522 का लोन दिलाया और अपनी दुकान वली बूट हाउस गंडई का कोटेशन बिल बैंक में जमा कराया जिससे बैंक द्वारा बली बूट हाउस फॉर्म के नाम से रिमांड ड्राफ्ट ₹207522 का जारी किया जिसे दिनांक 24.03. 2021 को बली बूट हाउस के ओनर राकेश डहरवाल ने अपने बैंक खाता में पूरा पैसा जमा कराया उसके बाद प्रार्थी को गुमराह किया कि अभी पैसा मेरे खाता में नहीं आया है जब पैसा मेरे खाता में आएगा तब आपको जूता चप्पल का सामान दे दूंगा। प्रार्थी उसके दुकान से विगत पांच 6 साल से लेन-देन करता था इसलिए पूरा विश्वास करते हुए उसके झांसे में आ गया और कुछ दिन इंतजार किया उसके बाद पुनः सामान मांगने पर आरोपी राकेश डहरवाल द्वारा अभी लॉकडाउन है कुछ दिन और इंतजार करो कह कर प्रार्थी को घुमाने लगा। इस काम में आरोपी राकेश डहरवाल का पिता नंद कुमार डहरवाल भी अपने बेटे का साथ देते हुए रकम वापस नहीं करेंगे तो क्या कर लेगा बोलते थे और प्रार्थी मोबाइल में बात करता था तो दोनों आरोपी पिता-पुत्र अभी हमारा लोन निकलने वाला है जब निकलेगा तब देंगे बोलते थे जिसका रिकॉर्डिंग प्रार्थी के मोबाइल में मौजूद है प्रार्थी दिनांक 03.01. 2022 को अपने पैसा या फिर जूता चप्पल का सामान मांगने आरोपीगण के घर जय चेचानमेटा  गया था तब दोनों आरोपी पिता-पुत्र एक राय होकर प्रार्थी को चलो घर से बाहर बात करते हैं कह कर के चेचानमेटा नर्मदा रोड में ले जाकर प्रार्थी विमलेश को मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे प्रार्थी को ठगे जाने का एहसास हुआ तब बैंक में लोन कैसे चुकाऊंगा कह कर हताश होकर आत्महत्या करने के बारे में बोलने लगा जिस से प्रार्थी की पत्नी और गांव के बुजुर्ग सियान लोग प्रार्थी को घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का उचित सलाह देने पर पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत आवेदन दिए थे। जिसके जांच से आरोपी राकेश डहरवाल व नंद कुमार डहरवाल के विरुद्ध आपराधिक न्यासभंग कर ठगी करने और पैसा या समान मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना पाए जाने पर थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 13/2022 धारा 420, 406, 294, 506, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री जय प्रकाश बढ़ई एवं अनुविभागीय अधिकारी गंडई श्री प्रशांत खांडे के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सी.आर. चंद्रा  थाना  मोहगांव प्रधान आरक्षक दीपक भाई, सुरेश चंद्रवंशी, आरक्षक प्रदीप प्रसाद, संजय कुमलकर के द्वारा लगातार विवेचना करते हुए आरोपी गण के विरुद्ध साक्ष्य संकलन कर आरोपी के द्वारा ठगी के रकम से खरीदे ₹5500 का जूता चप्पल जप्त किया गया शेष रकम को आरोपी राकेश डहरवाल अपने खाता के माध्यम से लेनदेन कर व्यापार में लगाकर खर्च कर देना बताया आरोपी राकेश डहरवाल को आज दिनांक 10.03 2022को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय छुईखदान पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय ने जेल भेजा गया। प्रकरण के एक आरोपी नंद कुमार डहरवाल फरार है, जिसके पतासाजी किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad