चरती गाय का बाघ ने किया शिकार
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। वन परिक्षेत्र कटंगी के अंतर्गत ग्राम महकेपार बड़पानी के जंगल में बाघ ने एक गाय का शिकार कर लिया। जिसके मुआवजा के लिए पशु मालिक ने वनविभाग से मांग किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुनीलाल पिता उमराव भलावी जो जानवरों को चराने के लिए महकेपार के जंगल में ले गया था कि अचानक एक बाघ ने चरवाहे के सामने दो गायों के ऊपर झपट्टा मारकर एक गाय को दबोच लिया और जंगल के तरफ ले जाने लगा।यह सारा वाक्या चरवाहे के सामने घटित हुई जिससे चरवाहा बुरी तरह से डर गया। हालांकि गाय मालिकों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।अब देखना यह है कि वनविभाग पशु मालिको को कबतक मुआवजा दिलाने में कामयाब होता है यह समय के ऊपर है हालांकि मुआवजा की प्रक्रिया की कार्यवाही शुरू कर दिया गया है ऐसा वनविभाग के अधिकारी बता रहे है।बाघ द्वारा किया गया गाय के शिकार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें जंगल में चारा चर रही गाय का शिकार बाघ के द्वारा करते देखा जा सकता है। भारीभरकम गाय को बाघ के द्वारा घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाते वीडियो में साफ देखा गया है। जिसमें बाघ ने भारीभरकम गाय को खींचते हुए जंगल के तरफ ले जाया गया। इस घटना के बाद दोनों गायों का पंचनामा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी रामनरेश यादव ने घटनास्थल पर जाकर बनाया। शासन से प्रत्येक गाय का मुआवजा राशि बना कर विभाग को भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया। इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण वन सामान्य विवेक नाग ने बताया कि बाघ द्वारा गाय का शिकार करने के बाद जंगल के तरफ घसीटकर ले गया ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.