रायपुर, 19 मार्च 2022
*रायपुर राजधानी में होली पर्व पर अधिकतर दुकानें होटले रेस्टोरेंट बंद होने पर अवाम ए हिन्द संस्था ने गरीबों जरुरत मंदो निशक्तजनों बेसहारा शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को 443 वे दिन पूर्ण करते हुए होली पर्व पर खासकर उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गरीबों जरुरत मंदो निशक्तजनों मरीजों के परिजनों के लिए इस वर्ष भोजन के साथ ही खाद्य सामग्री फल दूध जरुरी वस्तुऐ उपलब्ध कराईं गयी*
संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में सन् 2021 से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत स्थानीय शासकीय डी.के.एस अस्पताल, रायपुर में छत्तीसगढ़ अंचल एवं दीगर अन्य प्रांतों से इलाज कराने कराने आए मरीजों तथा उनके परिजनों तथा शहर के विभिन्न क्षेत्र, फुटपाथ में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले असहाय, लाचार, जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के आज 442 वां दिन पूर्ण करते हुए नियमित रूप से दोनों वक्त निःशुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था कर अपनी सेवाएं देते हुए चलीं आ रही है।
संस्थापक मो. सज्जाद खान ने बताया कि, होली पर्व के अवसर पर दिनांक 18, 19 एवं 20 मार्च-2022 को जब शहर की अधिकतम दुकानें, होटलें बंद रहने की स्थिति में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अस्पतालों, चैक चैराहों में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों द्वारा मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों, वृद्ध एवं मासूम बच्चों तक पहुंच कर उन्हें भोजन, पानी,फल दूध इत्यादि आवश्यक वस्तुएं वितरण किया किया गया संस्था द्वारा आपातकालीन स्थिति में 20मार्च को भी संस्था अपनी सेवाएं जारी रखेगी
आज संपन्न हुए कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद जाकिर हुसैन, राजेंद्र कुमार शर्मा योगेश्वर सिन्हा, जुबैर खान, अनमोल जैन, फराज खान, राजकुमार साहू इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया।
*प्रेषक :-*
*संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.