कोटा -ग्राम नेवसा में आपसी विवाद में पत्नी ने अपने पति के सिर व चेहरे में पत्थर से वारकर कर दी हत्या
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवसा में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने अपने ही पति के सिर व चेहरे में पत्थर से वारकर हत्या कर दी। यह घटना होंली के देर रात हुई। जब मृतक देवी राम यादव पिता महेत्तर राम यादव उम्र 36 साल ग्राम नेवसा शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था

उसी बीच मृतक शराब के नशे में अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए पत्थर को उठाकर मारने की कोशिश की जिससे पति जमीन पर गिर गया। इसी बीच पत्नी को गुस्से आ गया और उसने उसी पत्थर को उठाकर अपने पति के चेहरे व सिर पर वार कर हत्या कर दी। सूचना पर कोटा पुलिस देर रात को घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी संतोषी बाई यादव पति देवी राम यादव उम्र 34 साल साकिन नेवसा को गिरफ्तार कर कोटा थाना लेकर आ गयी। वही कोटा पुलिस ने आज दिनाँक 19/03/2022 की सुबह शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम के शव को अंतिम संस्कार के लिए सौप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।जब इस मामले में मृतक की पत्नी ने बतलाया कि मृतक आये दिन शराब पीकर मारपीट किया करता था होली पर्व की रात को भी शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था इस बीच उसने जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर पत्थर से हमला कर दिया पर मैं बच गयी और मैंने उसी पत्थर से उसके सर व चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.