रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर -छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकान्त रजक द्वारा प्रांतीय निकाय एवं प्रान्तीय अध्यक्ष ओपी शर्मा कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र तिवारी महामंत्री आलोक मिश्रा संभागीय अध्यक्ष विकास यादव एवं जिला अध्यक्ष अमरू साहू जिला सचिव आकाश पटेल के नेतृत्व में 07 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 01बजे रैली निकलते हुवे कलेक्टर डॉ सारांश मित्तल के पास स्वास्थ्य कर्मचारियों के लंबित | मांगों को पूर्ण करने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से कर्मचारियों के मांग को जल्द पूरा करने ज्ञापन जिले कलेक्टर को दिया जाएगा।
छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त रजक ने बताया है। 1 अप्रैल 2020 से कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर पूरे प्रदेश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय लहर में परिवार से दूर रहकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देकर स्वास्थ्य विभाग के गरिमा को बढ़ाया है एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति आम जनता की असमानता की नकारात्मक सोच में बदलाव आया है। ऐसे कर्मचारियों की मांग को पूरा करना शासन की जवाबदारी बनती है। कर्मचारियों की 28 बिन्दुवों पर मांग लंबित है जिसे जल्द से जल्द पूरा करने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे । स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में निरन्तर विगत 12 वर्षों से संघर्षरत है, शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने दिनांक 7 मार्च 2022 को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन 21 मार्च 2022 को संभाग स्तर पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन एवं 30 मार्च 2022 को प्रांत स्तर पर धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन सौपा जायेगा। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में चौथे चरण में 5 दिन का सामूहिक अवकाश लिया जायेगा जिसका तिथी बाद में घोषित किया जावेगा। इस धरना आन्दोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर | इसे सफल बनाने की अपील भी कर्मचारियों से की गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.