आदिवासी बालक छात्रावास निरीक्षण के लिए पहुंची जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता राजेश पाल।
जिला पंचायत सदस्य श्री मति ममता राजेश पाल जी के द्वारा जनसंपर्क के दौरान आकस्मिक रूप से छुईखदान ब्लाक अंतर्गत अंतिम छोर में स्थित बकरकट्टा के आदिवासी बालक छात्रावास में निरीक्षण के लिए पहुंची।
छात्रावास में कुल 11 छात्र उपस्थित थे। छात्रावास में कुल 4 कर्मचारी कार्यरत है जिसमे अधीक्षक शीतल नेताम एवं चौकीदार दिनुराम उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान श्री मति पाल ने छात्रों के भोजन, नाश्ता, साफ सफाई,शिक्षा एवं उनके सेहत की जानकारी लिए। छात्रो के द्वारा संतोषप्रद जवाब पाया गया। श्री मति पाल ने चौकीदारों को साफ सफाई हेतु विषेस ध्यान देने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच संतोष यादव,जनपद सदस्य रोहित धुर्वे,राजेश पाल,राकेश साहू सहित कांग्रेसी सामिल थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.