रेवाडीह वार्ड में श्री कुलबीर छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में फ़ाग महोत्सव संपन्न ।
राजनांदगांव । रेवाडीह वार्ड क्रमांक 22 में एक दिवसीय फ़ाग महोत्सव का आयोजन राधा कृष्ण फ़ाग मंडली एवं समस्त वार्डवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।जिसमें समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलबीर छाबड़ा जी,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्यकांत जैन अध्यक्ष दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि श्री फिरोज अंसारी महामंत्री शहर कांग्रेस कमेटी, श्री राजू खान उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,वार्ड पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति न. पा. नि. राजनांदगांव नि.गामेन्द्र नेताम, श्री जितेन्द्र कौशिक अध्यक्ष शहर कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदरणीय श्री कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि रेवाडीह वार्ड में कोरोना काल के कारण दो वर्षों के पश्चात इस आयोजन में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,रेवाडीह वार्ड एक ऐसा वार्ड है जहाँ जसगीत, रामायण, कबड्ड़ी एवं समस्त सांस्कृतिक गतिविधियों का समस्त आयोजन इस वार्ड में होता है।जिसमें मुझे हमेशा वार्डवासियों की ओर से आमन्त्रण प्राप्त होता है, इस अवसर पर श्री छाबड़ा जी ने उपस्थित वार्ड वासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति न. पा. नि.गामेन्द्र नेताम जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वार्ड में इस तरह के आयोजन निरन्तर होते रहते है एवं समस्त वार्डवासियों का सहयोग प्राप्त होता है।कार्यक्रम को जितेन्द्र कौशिक, सूर्यकांत जैन,फिरोज अंसारी, तनवीर ठाकुर ने संबोधित कर होली की सबको शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सूर्यकांत श्रीवास ने किया, इस अवसर पर राधाकृष्ण फ़ाग आयोजन समिति के अध्यक्ष इतवारी यादव, मंच संचालक अनिल कौशिक, मुकेश साहू, ललित यादव, सुरेन्द्र मंडावी, मानिक कोमरे,मोनु राजपूत, सोनू राजपूत, रिसेन्द्र,थनेश श्रीवास ,सहित वार्डवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत ने दी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.