Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 15, 2022

आचार संहिता के साथ शहर भर में हटाए गए होर्डिंग, वालपेंटिंग मिटानें देर रात तक चली कार्यवाही में कर्मचारियों के छूटे पसीनें

 आचार संहिता के साथ शहर भर में हटाए गए होर्डिंग,


वालपेंटिंग मिटानें देर रात तक चली कार्यवाही में कर्मचारियों के छूटे पसीनें



खैरागढ़ । विधानसभा उपचुनाव की आचारसंहिता लगतें ही शनिवार से शहर में राजनितिक होर्डिंग हटानें और वाल पेंटिंग मिटानें नगरपालिका कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शनिवार शाम को केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही खैरागढ़ सहित पूरे विधानसभा में आचार संहिता लागू हो गई। आनन फानन में स्थानीय प्रशासन नें पालिका को शहर में लगें होर्डिंग हटाने के निर्देश के बाद पालिका कर्मचारी होडिंग हटानें निकलें । शहर में प्रमुख चौक चौराहों, बिजली खंबो, सहित अन्य जगहों पर लगें फ्लैक्स और होडिंग हटाने की कार्यवाही देररात तक चलती रही। इसके बाद भी शनिवार को कई जगहों की होडिंग नही हटाई जा सकी। रविवार सुबह अवकाश के बाद भी पालिका कर्मी दलबल के साथ फिर से होर्डिंग हटानें निकलें । इस दौरान दिनभर इसकी कार्यवाही लगातार जारी रही। शाम को शहर सहित आसपास के इलाकों की होडिंग हटाई जा सकी ।


वाल पेंटिंग मिटानें में आधी रात बीती


हाल ही में संपन्न हुई नगरपालिका चुनाव के दौरान शहर भर के वार्डों में पालिका प्रत्याशियों के चुनावी वाल पेंटिंग को मिटानें पालिका कर्मचारियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। हर वार्ड में सैकड़ों वाल पेटिंग को मिटाने पालिका की अतिरिक्त टीम लगानी पड़ी । वाल पेंटिंग को मिटानें उस जगह अतिरिक्त पुताई कराकर वाल पेंटिंग को मिटानें का काम देररात तक चलता रहा । इस दौरान आधी से ज्यादा टीमें कई वार्डो में देररात तक कार्य में जुटी रही। सोमवार को भी कई वार्डों में बचें होनें और होर्डिंग नहीं हटने की शिकायतें सामने आई जिसके बाद कर्मी इसकी कार्यवाही के लिए सुबह से ही जूटें रहे ।


*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad