Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 17, 2022

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई



होली के त्यौहार में खपाने के लिये आई 30 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1440 नग पौवा कुल 259.200 ब्लक लीटर हुआ बरामद।

 


 शराब तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन ब्लैक कलर का TATA NEXON एवं बाईक पैसन प्रो को किया जप्त।   


 अरूणाचल प्रदेश की शराब के साथ 04 अंतर्राज्यीय शराब तस्करो को किया गया गिरफ्तार।

कुल 8,70,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त

  सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट       

बालोद। होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुऐ अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक  मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

    जिसके तारतम्य में दिनांक 16/03/2022 को पेट्रोलिंग करते समय थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा को मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि हर्राठेमा सियादेवी मार्ग से होते हुए कुछ व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब लेकर बालोद की ओर आ रहे है कि सूचना पर ग्राम झलमला के घोटिया तिराहा चौंक पर सियादेवी जाने के मार्ग में नाके बंदी की तैयारी से पुलिस छुप कर वाहन आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ब्लैक कलर की कार के सामने एक मोटर सायकल गाड़ी के सामने पायलेटिंग करने वाले दो वाचर और ब्लैक कलर की टाटा नैक्सान कार से बैठे दो संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा टाटा नैक्सान की चेकिग करने से 30 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1440 नग पौवा कुल 259.200 ब्लक लीटर बरामद किया गया। संदेहियों को बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 116/22 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।


         प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, विवके आनंदधीर, मुकेष देवागंन, संदीप यादव, भागीरती उईके का सराहनीय भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad