नगर पालिका परिषद मलाजखंड की कारस्तानी से विधवा महिला परेशान
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। नगर पालिका परिषद मलाजखंड एक बार फिर चर्चा में है जहां दो विधवा महिला सहित एक नवयुवक के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार 6 वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद मलाजखंड की अध्यक्षा मीना मर्सकोले के यहां झाड़ू पोछा का काम करने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाया गया था और अब 6 वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने पर उन्हें काम नहीं होने का हवाला देकर निकाल दिया गया है
वहीं पीड़िता ने बताया कि उन्हें नगर पालिका के कर्मी दुर्गेश टाडिया द्वारा स्थाई करवाने के नाम पर पीड़ितों से 10000 हजार अलग-अलग लिया जो अभी तक स्थाई की बात छोड़ दे अब तो नौकरी से ही निकाल दिया गया। जिसकी शिकायत पीड़ितो के द्वारा एसपी बालाघाट, कलेक्टर बालाघाट एवं जिला श्रम अधिकारी को आवेदन भेजा है और कार्यवाही की मांग की है इसके अलावा प्रशासक बैहर एसडीएम से भी कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया है l अब देखना यह है कि पीड़ितों के संग नगर पालिका परिषद मलाजखंड न्याय करता है कि लीपा पोती कर मामले को दबा दिया जाता है।बहरहाल जिस तरह नगर पालिका परिषद मलाजखंड नित्य नए नए कारनामे कर सुर्खियां बटोर रहा है वह दिन दूर नही जब नगर परिषद को अच्छे कार्य के लिए तो नही लेकिन नगर परिषद के गलत कारनामो के कारण मेडल का जरूर हकदार बन जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.