सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग से बनाया जिस्मानी रिश्ता,नाबालिग हुई गर्भवती
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।आज सोशल मीडिया हर इंसान के लिए जरूरत बन गया है।लेकिन कभी कभी यही सोशल मीडिया जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने पर मुसीबत बन जाती है।ऐसा ही वाक्या कोतवाली पुलिस के सामने आया जिसमे पहले दोस्ती फिर प्रेम जाल में फंसाकर एक किशोरी से ज्यादती कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
पुलिस को नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आरोपी किशोरी के साथ एक ही साथ कोचिंग पढ़ने जाता था, जहां दोनों के बीच एक-दूसरे के फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ। दोनों की अगस्त-सितंबर 2021 में इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप भी हो गई। आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पेट में दर्द होने से गर्भवती होने का चला पता
किशोरी को उसके गर्भवती होने का पता 3 मार्च को उस वक्त पता चला, जब उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। किशोरी के परिजनों ने तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
यहां जांच में डॉक्टरों ने किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की। पीड़िता की शिकायत पर नागपुर के अजनी शहर थाने में शून्य में मामला कायम कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस बालाघाट भेजा। कोतवाली थाना प्रभारी केएस गहलोत ने बताया कि मामले को विवेचना में लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.