*होली के त्यौहार की नगरवासियों को दी शुभकामनाएं नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने*
रंगों का पर्व होली पर कोरबा जिला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने समस्त कोरबा वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकानाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाईचारे एवं सौहार्द्र की भावना को बढ़ाने का पर्व हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों की तिलांजली देकर तथा होली के मनोहारी रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने इस मौके पर सभी शहर वासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है। उन्होने नगरवासियों से आग्रह किया है कि हरे-भरे वृक्ष की रक्षा तथा पानी का बचाव करते हुए होली इस वर्ष पुरे उमंग और उत्साह के साथ खूब मनाएं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.