Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 17, 2022

दुर्ग जिला भिलाई नगर - स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मंदिरों में चढ़ने आए फूलों को एकत्र करके इसका उपयोग करने के उद्देश्य से फूलों से गुलाल बनाने का कार्य प्रारंभ 7000 रुपए महिलाओं को आय प्राप्त ...

होली पर्व में रंग बिरंगी फूलों से बनी गुलाल से सराबोर होंगे शहरवासी, हाथों हाथ हुई 70 किलो की बिक्री, महापौर एवं आयुक्त सहित सभापति ने भी खरीदी गौठान में बनी देसी गुलाल...


भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के गौठान में फूलों से बनी गुलाल की मांग दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है। होली पर्व बिल्कुल नजदीक है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली पर्व को देखते हुए फूलों से गुलाल बनाने का काम प्रारंभ किया था और 70 किलो लक्ष्य इसके विक्रय को लेकर रखा था



परंतु 70 किलो फूलों से बने रंग हाथों हाथ बिक गए। डिमांड को देखते हुए 30 किलो गुलाल और तैयार किया जा रहा है। आज महापौर नीरज पाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं अन्य सदस्यों ने फूलों से बनी रंग खरीदी और शहरवासियों से भी गौठान में निर्मित हर्बल गुलाल जो कि फूलों से निर्मित हुई है खरीदने की अपील की।


 महापौर ने शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मंदिरों में चढ़ने आए फूलों को एकत्र करके इसका उपयोग करने के उद्देश्य से फूलों से गुलाल बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। शहर के विभिन्न मंदिरों से फूलों को एकत्रित किया जा रहा है। गेंदा, गुलाब, सेवंती, कमल जैसे फूलों का उपयोग गुलाल रंग बनाने के लिए किया जा रहा है।

 


होली पर्व को देखते हुए इसकी व्यापक तैयारियां महिलाओं ने की थी और गुलाबी, हरा, जामुनी, संतरा, पीला एवं लाल जैसे रंग के गुलाल इन्होंने तैयार किए थे। 70 किलो का लक्ष्य रखते हुए होली से पूर्व ही गुलाल की बिक्री हो गई और 7000 रुपए महिलाओं को आय प्राप्त हुआ है।

 

गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाएं अर्चना नागवंशी, पूनम साहू एवं सुलोचना धनकर ने इस पर विशेष रुप से ध्यान दिया है। विक्रय के लिए महिलाओं ने सुपेला लक्ष्मी मार्केट, कोहका एवं निगम परिसर में स्टाल लगाया था। इसके अलावा लोगों ने शहरी गौठान से  ज्यादा मात्रा में फूलों से बने रंग गुलाल की खरीदी की।

 

इस गुलाल की कीमत महिलाओं ने 10 रुपए रखी है और प्रति किलो गुलाल की कीमत 100 रुपए रखी हुई है।





लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad