Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 17, 2022

दुर्ग जिला भिलाई - महापौर निर्मल कोसरे अपने कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत करेंगे 14 मार्च को निगम में सभी 40 वार्ड के पार्षदों की बैठक रखी गई ...

बजट से पहले महापौर ने आमंत्रित किया शहर सरकार से आम जनता की अपेक्षा महापौर कक्ष में जमा किया जा सकता है लिखित सुझाव...


भिलाई-3 / भिलाई - चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे अपने कार्यकाल के पहले बजट को लेकर संजीदा है। बजट पेश करने से पहले शहर सरकार से आम जनता की भावना और अपेक्षाओं को आमंत्रित कर महापौर ने इस बात का सबूत दिया है।



 निगम क्षेत्र के विकास को लेकर कोई भी नागरिक कार्यालय के महापौर कक्ष में अपने सुझाव लिखित में दे सकते हैं। वाट्सएप पर मिलने वाले सुझावों को भी बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।

       

  आने वाले दिनों में नगर निगम भिलाई - चरोदा का वार्षिक आय - व्यय ( बजट ) प्रस्तुत होना है। महापौर निर्मल कोसरे अपने कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए उन्होंने चुने गए जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनता से विकास और जनहित के कार्यों को नगर निगम के माध्यम से साकार करने के लिए सुझाव आमंत्रित किया है। 


 कोसरे का कहना है कि जनता ने जिस भावना और सोंच के साथ उन्हें निगम की बागडोर सौंपी है उसे साकार करने बजट एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। भिलाई - चरोदा शहर सरकार से आम जनता की जो अपेक्षाएं हैं समय रहते लिखित में मिलेगी तो उसे बजट में सम्मिलित करने में सहूलियत होगी।

       

  महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि पूरे 40 वार्ड की जनता निगम कार्यालय में आकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्या, विकास की जरूरत और सार्वजनिक जन कल्याण से संबंधित कार्यों को लेकर लिखित में अपना सुझाव दे सकती है। विभिन्न सामाजिक और विकास के प्रति जागरूक संगठन के पदाधिकारी भी बजट को लेकर अपनी भावनाओं को लिखित रूप में अवगत करा सकते हैं। इसके लिए महापौर कक्ष में व्यवस्था बना दी गई है।

          

   कोसरे ने कहा कि अगर कोई निगम कार्यालय आकर सुझाव देने में किसी कारणवश असमर्थ हैं तो ऐसे लोगों के लिए वाट्सएप पर सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए कोरे पन्ने पर अपने नाम और पता के साथ विकास और जनहित के कार्यों का विवरण लिखने के बाद मोबाइल फोन पर फोटो खींचकर मो. नं. 8982428463 में वाट्सएप संदेश भेजा जा सकता है। 


 पार्षदों से 14 को करेंगे रायशुमारी

       

  महापौर निर्मल कोसरे अपने कार्यकाल के पहले बजट में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को भी पूरा सम्मान देने का इरादा जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को निगम में सभी 40 वार्ड के पार्षदों की बैठक रखी गई है। इस बैठक में निगम के बजट में रखे जाने वाले विषयों पर आपस में चर्चा करते हुए पार्षदों से सुझाव और सलाह ली जाएगी। 


बैठक में पार्षद गण लिखित अथवा मौखिक रूप से अपना सुझाव दे सकते हैं।




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad