गन्ना किसानों का तत्काल करे भुगतान नही तो करेगे उग्र आंदोलन - डां तेजराम साहू
गुण्डरदेही - गन्ना उत्पादक किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष व पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ तेजराम साहू ने गन्ना के किसानो को तत्काल भुगतना करने की मांग कि है श्री साहू ने दंतेश्वरी शक्कर कारखाना प्रबंधन पर सवाल उठाते कहा कि कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान दिसंबर मे गन्ना बेचे किसानों का फरवरी तक भुगतान ना होना यह साबित करता है कि प्रबंधन किसानों के प्रति घोर लापरवाह है गन्ने की खेती में बारह माह का समय लगता है यदि भुगतान में और बारह माह का समय लगेगा तो किसान कैसे गन्ने की खेती करेंगे पिछले साल का 14 रुपए 25 पैसे क्विंटल का भुगतान नहीं हुआ है श्री साहू ने आगे बताया कि गन्ना किसान उमेश चंद्राकर चमरू साहू लोकेश साहू नोमेश साहू जेठमल जैन पुष्कर चंद्राकर जितेंद्र चंद्राकर व ईश्वर साहू सहित अन्य और कई किसान है जो दिसंबर माह में गन्ना बेचे हैं उसका अब तक 20 से 50% ही भुगतान हुआ है दो किसान ऐसे हैं जो अपने घर का सोना गिरवी रखकर व एक ब्याज में पैसे लेकर मजदूरों का भुगतान किया है जिस कारण आज बालोद जिले में गन्ना के रकबा घट गई है प्रबंधन के लापरवाही के चलते किसान गन्ना छोड़कर धान की खेती करने पर मजबूर हैं केसीसी लेने वाले किसान को समय पर पैसे ना मिलने व किस्त में मिलने के कारण या तो अधिक ब्याज दे रहे हैं या डिफाल्टर हो रहे हैं इस प्रकार प्रबंधन किसानों को गन्ना बोने के लिए प्रोत्साहित करने के बजाए हतोत्साहित किया जा रहा है जो क्षेत्र और कारखाना के लिए नुकसान साबित हो रहा है जिसके चलते जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की बात बेमानी लगती है श्री साहू ने सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ित किसानों को उचित समय पर भुगतान कराएं ताकि किसान गर्मी में धान की फसल छोड़कर गन्ने की खेती करें । श्री साहू ने कारखाना प्रबंधन को चेतावनी दी है कि उक्त किसानों की समस्या को तत्काल निराकरण करें अन्यथा गन्ना किसान के साथ उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.