Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 24, 2022

परसापाली में शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण संपन्न।

 परसापाली में शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण संपन्न।

पिथौरा: समीपस्थ ग्राम परसापाली के प्राथमिक शाला में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार श्री के के ठाकुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री अतुल प्रधान विकासखंड स्रोत समन्वयक, श्री नरेश पटेल समन्वयक गड़बेड़ा के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का क्षमता विकास प्रशिक्षिण आयोजित किया गया।


एस एम सी बी आर जी प्रभारी प्रधान पाठक डिगमलाल साहू ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को  समिति का गठन, कार्य, उद्देश्य, सामुदायिक सहभागिता, छात्र छात्राओं एवम् विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु समिति व समुदाय की भूमिका पर सविस्तार जानकारी दिए। समग्र शिक्षा, नामांकन, शाला प्रवेश उत्सव, शाला त्यागी, ठहराव, बालिका शिक्षा, दिव्यांग,  विद्यालय का स्व आकलन, भेाैतिक एवम् मानवीय संसाधन, शासन द्वारा मिलने वाले एमडीएम, छात्रवृत्ति, नि:शुल्क गणवेश, दिव्यांग उपकरण, विभिन्न विभागों से समन्वय, शाला विकास योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विद्यालय संचालन इत्यादि विविध विषय पर चर्चा परिचर्चा किया गया। सभी सदस्यों ने चर्चा परिचर्चा में बड़ चड़कर भाग लिए।

इस अवसर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शंकर लाल धुव्र विधायक प्रतिनिधि तुलाराम ध्रुव प्रधान पाठक बी पी पटेल, पालक अध्यक्ष सोनूराम ध्रुव श्रीमती सरिता ध्रुव उपाध्यक्ष श्रीमती रैनबती ध्रुव पंचायत प्रतिनिधि जयपाल ध्रुव शिक्षाविद श्रीमती नर्मदा यादव श्रीमती अग्नीबाई ध्रुव श्रीमती कलावती श्रीमती डिगेश्चरी ध्रुव श्रीमती कुमारी बाई, तुलसी राम ध्रुव, खिलावन धुव्र समिति सदस्य  

विशेष रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad