वारासिवनी कालेज में शहीदी दिवस का हुआ आयोजन
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में दिनांक 23 मार्च 2022 को शहीदी दिवस का आयोजन कर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुये उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रय का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सरिता कोल्हेकर, सह-प्राध्यापक डॉ. अरविंद तिवारी, एवं वरिष्ठ सहा.प्राध्यापक श्री सुखदास तिरपुड़े के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही जिसमें अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही सभी ने राष्ट्रहित में कार्य करने का प्रण भी लिया। छात्र-छात्राओं ने प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी भाग लिया एवं पोस्टर बनाकर भी अपनी सहभागिता दी। बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र नितेश गजभिये का प्रयास सराहनीय रहा जिसकी प्रशंसा महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहा.प्राध्यापक डॉ. एस.एस. गेड़ाम, श्रीमती सरिता नागवंशी, श्री विकास साहु, श्री पंकज वाहने उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र कुमार डोंगरे ने किया एवं डॉ. अनिरूद्ध सिंह काकोड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.