Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 15, 2022

बैगा परिवारों को एसडीएम स्तर पर ही मिलेगी नसबंदी कराने की अनुमति

 बैगा परिवारों को एसडीएम स्तर पर ही मिलेगी नसबंदी कराने की अनुमति



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के पुरूषों एवं महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य होती है। जिले में पुरूष नसबंदी आपरेशन के लिए लगाये जा रहे विशेष शिविरों में नसबंदी आपरेशन के की अनुमति के लिए बैगा परिवारों को बालाघाट न आना पड़े इसके लिए कलेक्टर द्वारा बैहर, वारासिवनी, बालाघाट, लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नसबंदी कराने की अनुमति देने के लिए अधिकृत किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि बैगा परिवारों के पुरूष एवं महिला को अपना नसबंदी आपरेशन कराने के लिए अनुमति के लिए अब बालाघाट आने की जरूरत नहीं है। बल्कि वे अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय से ही नसबंदी आपरेशन कराने की अनुमति प्राप्त कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad