होली का दिन शुष्क दिवस घोषित, मदिरा दुकानें बंद रहेंगी
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा होली के त्यौहार के अवसर पर 18 मार्च 2022 को शुष्का दिवस घोषित कर इस दिन जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। शुष्क अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिये गये आदेश के अनुसार जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें 17 मार्च 2022 को रात्रभ् में निर्धारित समय पर बंद कर दी जायेगी और 18 मार्च 2022 को शाम 06 बजे तक के लिए बंद रहेंगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.