सिवनी में एन एस यू आई का प्रदर्शनः यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने की मांग को लेकर दिया धरना, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में हजारों भारतीय स्टूडेंट फंस गए हैं। उन्हें वापस लाने को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार का ढुलमुल नीतियों के कारण विद्यार्थी वापस नहीं आ रहे हैं। जिसके खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष साजिद खान ने कहा कि विगत दिनों लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी मोदी सरकार इसको लेकर मौन है। मोदी सरकार को जिम्मेदारी है भारतीय छात्रों को वापस लाए। इसी बात को लेकर एनएसयूआई छात्र संघ छपारा ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और यह मांग भी की कि जल्द भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाए। प्रदर्शन में विरोध रूप से यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सौरभ सिसोदिया प्रदेश सचिव अंकित गोलू ठाकुर, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष शिवम बैन, लखन राजपूत तालिब मंसूरी योगेश राजपूत, सजू डहरिया,चिराग डेहरिया, अरबाज खान, आरिफ खान, अक्षय ठाकुर, कुणात बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
सीएनआई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.