कोटा-पुलिस ने मेला-स्थल में सुरक्षा-व्यवस्था सहित साइबर-जागरूकता-अभियान कार्यक्रम.."जानबो-त-बचबो" चलाया।
मेले में घूम रहे संदिग्ध-लोगों की तलाशी-व-चेकिंग अभियान लगातार चला रही है कोटा-पुलिस।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा.....वरिष्ठ-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल-माथुर के द्वारा जिले के आमजनों शहरी सहित खासकर ग्रामीण-क्षेत्रों में लोगो को जागरूक करने साइबर-जागरूकता-अभियान के तहत "जानबो-त-बचबो" कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक नगरी रतनपुर के माघ मेले से गई थी..उसके बाद से इस जागरूकता अभियान-कार्यक्रम को जिले के सभी थानों में प्रचार- प्रसार के माध्यम से चलाया जा रहा है
इसी कड़ी में अतिरिक्त-पुलिस-अधीक्षक रोहित झा अनुविभागीय-अधिकारी-पुलिस कोटा आशीष-अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा-थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में कोटा-पुलिस द्वारा "कोटेश्वर-कोटसागर-मेला" कोटा में साइबर-जागरूकता अभियान "जानबो-त-बचबो" की शुरुआत महाशिवरात्रि-पर्व 01-मार्च से शुरू किया गया।
इस दौरान कोटा-मेला में अलग-अलग ग्रामीण-क्षेत्रों से आए लोगों को साइबर-जागरूकता-अभियान "जानबो-त-बचबो" के अंतर्गत करीबन 300 से अधिक लोगों को जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया मेले में लगातार लोगों को साइबर जागरूकता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है..इसके अलावा मेला के प्रवेश द्वार पर संदिग्ध-व्यक्तियों की एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग की जा रही है..कोटा पुलिस के द्वारा आम लोगों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त-मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है एवं सुरक्षा के साथ-साथ जागरूकता एवं संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की भी जा रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.