रायपुर, 08 मार्च 2022
महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार दिनांक 08 मार्च 2022 वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना महिला एवं सेवाभावी संस्था सम्मान समारोह 2022 में सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी, श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी एवं उपस्थित मुख्य अतिथीयों द्वारा समाजसेवक, मोहम्मद सज्जाद खान द्वारा संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के माध्यम से 26 वर्षों से मानव जीवन को सुरक्षित रखने, जनहित एवं समाज कल्याण की दिशा में निरतंर किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अवाम ए हिन्द के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान एवं पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ महिला सदभावना संस्था के सभी पदाधिकारी वा सदस्यों को आभार जताते
हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवाभावी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने से और भी देश एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को बहुत ही उर्जा मिलती हैं।
इस अवसर पर संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पंडित अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, राजेंद्र कुमार शर्मा, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन इत्यादि उपस्थित रहे ।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.