अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और स्थिति को मजबूत करने मैदान में उतरी एनसीपी
बिलासपुर- नए छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर के एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उद्बोधन देकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि आपके द्वारा किए गए कार्य निश्चित ही पार्टी को मजबूत बनाता है। एवं कोरोना काल के दरमियान कार्य करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं का अतिथियों ने शाल श्रीफल भेंट देकर उनका सम्मान किया।
यह कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री नोवल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंच पर बैठे अतिथियों का फूल माला भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री नोवल वर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दरमियान सदस्यता अभियान कि जिम्मेदारी आप लोगों को दिया गया था उसे आप लोगों ने बखूबी निभाया है। और दिए गए टारगेट को कड़ी मेहनत कर पूरा किया है।जो लक्ष्य दिया गया था उसको आप लोगों ने बखूबी निभाया है और उसे पूरा किया है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। सर्वप्रथम मैं आप लोगों को बताना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 17- 18 माह शेष बचे हैं। छत्तीसगढ़ वर्तमान में बहुत छोटा सा राज्य है। मध्य प्रदेश के समय में यहां 320 सीट हुआ करता था। अब छत्तीसगढ़ में केवल 90 सीट बच्चे हैं और यहां राजनीतिक शक्ति संतुलन भाजपा, कांग्रेस के बीच रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा विगत कुछ दिनों पहले मैं और मेरे साथी दिल्ली जा कर पार्टी प्रमुख माननीय पवार जी से मुलाकात किए थे। उन्होंने अपना लक्ष्य को हमारे साथ साझा किया उन्होंने बताया कि आप मुझे उन विधानसभा क्षेत्र को चिन्हित करके अवगत कराओ जहां हमारी उपस्थिति अच्छी है। जरूरी नहीं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े वहां पर चुनाव की तैयारी किया जाए जहां पर किसी समाज विशेष की उपस्थिति अच्छी हो वहां पर हम चुनाव की तैयारी करेंगे। तो वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार बनने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रमुख भूमिका रहेगी। उन्होंने ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का तारीफ किया। उन्होंने कहा मैं देख रहा हूं कि बिलासपुर जिले में प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास, राजेश पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रहे हैं हम उन्हें और आगे बढ़ने का मौका देंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता नीलेश बिसवास ने कहा कि हमारे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने जो संकल्प लेकर कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है। आज का यह कार्यक्रम उन्हीं के सम्मान स्वरूप रखा गया है। लॉकडाउन के दरमियान महिलाओं ने सदस्यता अभियान के तहत बहुत अच्छा कार्य किया है। यह अभियान हमारे आदरणीय नोबेल वर्मा के दिशा निर्देश पर किया गया उनके निर्देश के परिपालन के पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर लगभग 7000 नए सदस्य बनाए हैं। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक एक ऐसी पार्टी है जिसका समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों पर नजर है और वह उनके लिए कार्यरत है। और मैं बहुत जल्द आप सब को आश्वस्त करता हूं कि इसका परिणाम सकारात्मक मिलेगा। आज के इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल वर्मा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कि महिला प्रदेश अध्यक्ष वंदना नंदवार, महामंत्री रामेश्वर केवट, सचिव रमेश पांडे, प्रदेश प्रवक्ता नीलेश बिसवास, बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजेश पटेल, गुलाब सिंह एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.