Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 11, 2022

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...दोस्तो ने ही किया था कत्ल ... शव को पेट्रोल से जलाकर पहचान छिपाने का किया था प्रयास

 *अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...दोस्तो ने ही किया था कत्ल ... शव को पेट्रोल से जलाकर पहचान छिपाने का किया था प्रयास..


..रकम लेन-देन बना हत्या का वजह ... एक नाबालिक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार ....घटना में प्रयुक्त चाकू एवं वाहन जप्त -*

सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :-दिनांक 05.03.2022 को थाना करतला के से लगभग 02 किलोमीटर आगे करतला नाला में अज्ञात युवक का शव पाया गया था अज्ञात आरोपीगण द्वारा अज्ञात युवक का हत्या कर शव की पहचान छुपाने के नियत से पेट्रोल डालकर शव को जला दिया गया था मामले में कोरबा पुलिस को आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या करने में प्रयुक्त किये गये हथियार एवं वाहन सहित आरोपियों का मोबाईल जप्त कर लिया है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.03.2022 को प्रातः थाना प्रभारी करतला उप निरी राजेश चंद्रवंशी को सूचना मिला कि थाना करतला से लगभग 02 किलोमीटर आगे करतला नाला के पास एक अधजला शव पड़ा हुआ है जिसे अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या कर पहचान छुपाने की नीयत से जलाने का प्रयास किया गया है । घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी करतला द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया ।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी करतला एवं सायबर सेल कोरबा के साथ विशेष टीम का गठन किया गया । साथ ही घटना स्थल पर फोरेसिंक एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भेजा गया एवं विवेचना में लगे टीम को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपा गया । एक टीम को अज्ञात युवक के शव का पहचान, एक टीम को आस-पास के क्षेत्र के संदेहियो के बारे में पतासाजी, एक टीम को घटना स्थल एवं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज एवं एक टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई । टीम द्वारा लगभग 200 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया एवं 100 से अधिक संदेहियो से पूछताछ की गई ।


पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर अज्ञात युवक के शव का पहचान एवं आरोपियों की तलाश शुरू की गई । चूंकि मृतक का शरीर पूरी तरह जल गया था जिसे पहचान करना मुश्किल हो रहा था, किन्तु मजबूत सूचना तन्त्र के आधार पर मृतक की पहचान कृष्णा गंगावने पिता राजेश गंगावने निवासी रानी रोड मस्जिद के पीछे कोरबा के रूप में हुआ जो कि फेरी लगार प्लास्टिक सामानो का बिक्री करने का काम करता था । मामले में मृतक की पहचान हो चुकी थी किन्तु अज्ञात हत्यारे पुलिस के पहुॅच से दूर थे । इसी दौरान टीम को सूचना मिला कि मृतक कृष्णा गंगावने का महेन्द्रा जीतो वाहन (छोटा हाथी) ग्राम चचिया के आगे लावारिस हालत में खड़ा है जिसे टीम द्वारा बरामद कर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के ड्रायवर सीट पर मृतक का पेन्ट एवम जूता मिला, जिससे ऐसी आशंका हो रही थी कि मृतक को पसरखेत के आस-पास हत्या कर शव को करतला नाला के पास लाकर जलाया गया है । आरोपियो द्वारा हत्या की वजह एवं पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन को घटना स्थल से दूर छोड़कर मृतक के पेन्ट एवम जूता को वाहन में छोड़ दिया गया है ताकि प्रथम दृष्ट्या मामला अवैध संबंध जैसा लगे और शक की सुई स्थानीय लोगो पर जाए ।

एक टीम के द्वारा मृतक के जान-पहचान दोस्त एवं रिश्तेदारो के बारे में जानकारी एकत्रित कर एवं उनकी गतिविधियो पर नजर रख रही थी जिन्हे पता चला कि मृतक कृष्णा गंगावने की दोस्ती अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव एवं एक नाबालिक से थी सभी लोग एक ही व्यापार में लगे हुए थे । यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक कृष्णा गंगावने एवं अमन भवरे के परिवार में लेन-देन को लेकर कोई विवाद था । सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे लगी टीम ने पाया कि दिनांक 04.03.2022 के शाम करीब 05ः00 बजे मृतक अपने महेन्द्रा जीतो वाहन में उरगा भैसमा करतला होकर हाटी की ओर जाते हुए दिख रहा है उसके पीछे 02 मोटर सायकल मे 04 लोग जाते हुए एवं लगभग 11ः00 बजे रात को वही मोटर सायकल में वापस आते हुए दिखाई दे रहे है किन्तु मृतक का महेन्द्रा जीतो वाहन वापस नही आया है । इस आधार पर तकनीकी टीम द्वारा संदेहीगण अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव, एक नाबालिक एवं अन्य संदिग्धो पर बारीकी से पड़ताल किया गया एवं संदेहीगण अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव एवं एक नाबालिक से लगातार एवं कई चरणो मे अलग-अलग …


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad