Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 2, 2022

धार्मिक स्थलों में किया गया टीबी से बचाव एवं उपचार


धार्मिक स्थलों में किया गया टीबी से बचाव एवं उपचार का प्रचारटीबी के प्रति जागरूक रहने के अपील

शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

 बालाघाट।स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से बचाव एवं उसके उपचार के लिए निरंतर जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति जिन्हें लंबे समय से खांसी आ रही हो या टीबी के अन्य लक्षण हों, उन्हें अपनी खखार की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खखार की जांच में टीबी पाये जाने पर ऐसे मरीजों को बताया जा रहा है कि टीबी अब असाध्य बीमारी नहीं है, बल्कि नियमित उपचार एवं दवा के सेवन से इसे ठीक किया जा रहा है।


     जिला क्षय अधिकारी डॉ आशुतोष बांगरे ने बताया कि जनजागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की जिला क्षय नियंत्रण ईकाई बालाघाट द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर धार्मिक स्थलों में टी.बी. के प्रचार प्रसार के लिए माइकिंग, बेनर के माध्यम से आईईसी (सूचना, शिक्षा, संचार) गतिविधि का आयोजन किया गया। दिनांक 01 मार्च 2022 को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोटेश्वर धाम लांजी एवं ग्राम वारी के मंदिरों में क्षय रोग के संबंध में जागरूकता लाने एवम क्षय रोग की मुफ्त जांच तथा ईलाज के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त टीबी मरीजो को निक्षय पोषण योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए शासन की हितग्राही मूलक योजना का लाभ लेने की अपील की गई। आम जन से अपील की गई है कि वे टीबी की बीमारी के प्रति जागरूक रहें और इसका पता चलने पर नियमित रूप से अपना उपचार करायें। नियमित उपचार का कोर्स पूर्ण करने पर टीबी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad