Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 2, 2022

मोबाईल शॉप में चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - विगत माह मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार होने वाले आरोपी को आखिरकार मुखबिर की सूचना के आधार पर जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी राजकुमार चंद्रा साकिन जैजैपुर द्वारा  रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि नगर पंचायत जैजैपुर के आमापाली काम्पलेक्स में राज मोबाईल शॉप का मोबाईल दुकान है। जहां से दिनांक 20 जनवरी को कोई अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 ,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में  पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव  द्वारा अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ति मोहम्मद तस्लीम आरिफ के कुशल दिशा निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के द्वारा विवेचना दौरान दो आरोपियों को घटना के दूसरे दिन ही चोरी गये मोबाईल एवं मोटर सायकल जप्त कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया था। प्रकरण सदर के अन्य फरार आरोपी घटना दिनाँक के बाद से ही फरार हो गया था। फरार आरोपी भानूराज भारद्वाज जो चोरी करने के फिराक में रेकी करते हुये जैजैपुर में घूमते दिखने पर मुखबिर से सूचना मिला। जैजैपुर पुलिस घेराबंदी कर आरोपी भानूराज भारद्वाज पिता जोगीराम भारद्वाज (उम्र 23 वर्ष ) साकिन खरवानी बेलादूला थाना जैजैपुर को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल किया जो घटना के बाद आमापाली कॉम्प्लेक्स के पीछे तालाब में कूद कर भाग जाना तथा पुलिस के पकड़े जाने के डर से चोरी किये गये तीन एंड्रॉयड मोबाइल को कपड़ा में बांधकर तालाब में ही फेक देना बताया। तालाब में खोजबीन किया गया लेकिन तालाब के पानी में करमत्ता जड़ का जाला , कांच टुकड़े , कचरा व दलदल होने से चोरी का सामान नही मिल पाया तलाशी पंचनामा तैयार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से आज दिनांक 02 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी के मार्गदर्शन में किया गया , जिसमें सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार , आरक्षक देवनारायण चंद्रा , राजेश यादव , बलवंत चंद्रा , अश्वनी जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad