कलेक्टर साहू ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने दिए निर्देश
कोरबा 16 मार्च 2022/कलेक्टर रानू साहू ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों की सहभागिता से गांवों व शहरों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया इत्यादि मच्छरों द्वारा फैलते हैं। उन्हांेने मच्छरों की बढ़ोतरी रोकने के लिए मार्च और अप्रैल महीने में सभी तालाबों में गंबूजिया और गुप्पी मछली छोड़ने को कहा है।
उन्होंने मछली पालन विभाग से समन्वय कर गंबूजिया और गुप्पी मछली मछलियां प्राप्त कर तालाबोे में छोड़ने के निर्देश दिए है। उन्होंने मच्छरों को रोकने भवनों के दरवाजों व खिड़कियों में यथा संभव जाली लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक गंबूजिया मछली दिन में 300 लार्वा तक खा सकती है। इसलिए यह बायो वेक्टर नियंत्रण में प्रभावी होगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.