Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 16, 2022

जिले के नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिंग और खून की कमी जांच के लिए लगेंगे कैंप,

 जिले के नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिंग और खून की कमी जांच के लिए लगेंगे कैंप,


कलेक्टर  रानू साहू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

कोरबा 16 मार्च 2022/जिले के नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिंग और खून की कमी जांच के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  रानू साहू ने जिला स्तरीय शिविर आयोजित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिंग और एनीमिया की जांच के लिए कैंप लगाने विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कैंप में टेस्ट के उपरांत चिन्हांकित मरीजों का ट्रैकिंग कर इलाज करने में भी सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कैंप के लिए आवश्यक टेस्ट किट की व्यवस्था और अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की कार्य योजना भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

       कलेक्टर  रानू साहू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ओपीडी, आईपीडी, सर्जरी, पैथोलॉजी एवं डेंटल ओपीडी आदि की जानकारी ली। उन्होंने सामान्य प्रसव और सिजेरियन प्रसव की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अतिरिक्त डॉक्टरों को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र समय में बनाने के निर्देश दिए। जिससे दिव्यांग जनों को शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। कलेक्टर  साहू ने 16 मार्च से शुरू हो रहे 12 - 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी करने के भी निर्देश दिए। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का बूस्टर डोज भी लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad