नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ ने प्रधानमंत्री को दी बधाई
नई दिल्ली ।
नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ ने चार राज्यों में प्रचंड जीत के लिये प्रधानमंत्री जी को बधाई दी है।
संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल सिंह ने प्रधानमंत्रीजी के संसदीय कार्यालय प्रभारी श्री शिवशरण पाठक जी को दूरभाष से बधाई दी व विश्वास जताया की प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय समिति में शीघ्र पुरानी पेंसन बहाल होगी।
नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा जी के नेतृत्व में पिछ्ले दो वर्षों से पेंसन अभियान चला रहा है।
राष्ट्रीय उपमहासचिव श्री अविनाश राय ने बताया की संघ ने इस सन्दर्भ में भा०ज०पा० अध्यक्ष श्री जे० पी० नडडा,रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह,भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी समेत 150 भा॰ ज०पा० सांसदों से समर्थन पत्र प्राप्त किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.