Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 10, 2022

भाजपा की नीति , नियत और विश्वास ने हमको एक सूत्र में पिरोया - पीएम मोदी


भाजपा की नीति , नियत और विश्वास ने हमको एक सूत्र में पिरोया - पीएम मोदी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली - भाजपा पर विश्वास , भाजपा की नीति , भाजपा की नियत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास ही हम सबको एक सूत्र में पिरो रही है। आज उत्साह और भारत के लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं , उनके निर्णय के लिये मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से हमारी माताओं , बहनों और युवाओं ने जिस तरह से भाजपा का समर्थन किया वह अपने आप में एक बहुत बड़ा संदेश है।

                   उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की सराहना करते हुये भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली दस मार्च से ही शुरू हो जायेगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा , जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिये हैं , लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का यह पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आयी है। तीन राज्य यूपी , गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गये और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। दस साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है , राज्य में पहली बार कोई पार्टी लगातार दोबारा सत्ता में आती है। सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य , एक समुद्र तटीय राज्य , मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य , भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा आज मैं देश की महिलाओं - हमारी बहनों-बेटियों को भी नमन करता हूं। चुनाव के नतीजों में माताओं , बहनों-बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि भाजपा को माताओं , बहनों-बेटियों का इतना स्नेह मिला है , इतना आशीर्वाद मिला है। जहां जहां महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया है , वहां बीजेपी को बंपर जीत मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा गरीबों के नाम पर घोषणायें बहुत हुई , योजनायें बहुत बनी लेकिन जिस गरीब का उस पर हक था , वो हक उसे बिना परेशानी के मिले उसके लिरे गुड गवर्नेंस और डिलिवरी का बड़ा महत्व होता है , भाजपा इस बात को समझती है। बीते वर्षों में हमने गवर्नेंस डिलिवरी सिस्टम तो बेहतर किया ही है , पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी लाये हैं। मैंने कहा था कि अब भाजपा को जहां-जहां सेवा करने का मौका मिलेगा , हम हर योजना के हकदारों तक उसका लाभ शत-प्रतिशत पहुंचायेंगे। जब ईमानदारी होती है , नीयत साफ होती है , गरीबों के प्रति करुणा होती है , देश का कल्याण यही जीवन का मंत्र होता है , तब ऐसे निर्णय लेने की ताकत होती है। भाजपा गरीब को भरोसा देती है कि प्रत्येक गरीब तक सरकारी सुविधायें जरूर पहुंचेंगी। पीएम ने कहा कुछ लोग ये कहकर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही चलती है। वर्ष 2014 के चुनाव नतीजे देखें , 2017, 2019 के नतीजे देखें और अब फिर 2022 में भी देख रहे हैं , हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य शीर्ष नेता भी पार्टी मुख्यालय पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad