Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 29, 2022

एक लाख की ईनामी महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा से संजय सिंह भदौरिया

मो-9424222500




 एक लाख की ईनामी महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण



कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत रेंज केएएमएस स्तर पर एक्टिव रही



 आत्मसमर्पित पुरुष नक्सली उड़ीसा स्टेट कमेटी अंतर्गत के के बी एन डिवीजन में सी सी की सुरक्षा में पूर्व में रहा कार्यरत 



। छ.ग. शासन के " पुनर्वास नीति " द्वारा चलाये जा रहे “ पूना नरकोम अभियान ” ( नई सुबह नई शुरूआत ) से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण ।


 पुरूष आत्मसमर्पित नक्सली को आत्मसमर्पण कराने में 223 वाहिनी का रहा विशेष सहयोग । 


आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजनाओं का दिया जायेगा लाभ ।


 सुकमा--नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की " पुनर्वास नीति " के प्रचार प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ पुना नर्कोम अभियान " नई सुबह , नई शुरूवात से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण , अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन की एक महिला सहित दो सक्रिय सदस्य 1 लाख की इनामी मुचाकी सुनिता उर्फ धनी उर्फ खूटो पिता स्व  कल्ला उम्र 25 वर्ष ( रेंज कमेटी केएएमएस अध्यक्ष व. मड़कम सोमा उर्फ जगदीश उर्फ राजू पिता मड़कम हुर्रा उम्र 26 जाति निवासी कुमोडतोंग थाना चिंतलनार जिला सुकमा के द्वारा आज  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में  आंजनेय वार्ष्णेय अति . पुलिस अधीक्षक नक्स . ऑप्स सुकमा ,  त्रिलोक नाथ सिंह 2 द्वितीय कमान 223 वाहिनी सीआरपीएफ , परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया । उल्लेखनीय हैं कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली सुनिता वर्ष 2012 से कमेटी अंतर्गत डच्चा , गुडरा , चोलनार व करका 04 पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रही थी , इसी प्रकार आत्मसमर्पित पुरूष नक्सली मडकम सोमा वर्ष 2017 में दक्षिण बस्तर डिवीजन से रिक्रूटमेंट होकर वर्ष 2018 तक उड़ीसा स्टेट कमेटी अंतर्गत के के बी एन डिवीजन कमेटी अंतर्गत सी सी  भास्कर उर्फ मनोज की सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात रहा । वर्तमान में वापस दक्षिण बस्तर आकर गांव में जनमिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था । पुरुष नक्सली को आत्मसमर्पण कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष सहयोग रहा । दोनों आत्मसमर्पित नक्सली क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में रहे है सम्मिलित । आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad