नहाने के दौरान अरपा भैसाझार नहर में डूबा बिलासपुर का युवक, गोताखोर मदद से आज सुबह मिली लाश
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...कोटा के पास स्थित अरपा भैसाझार बैराज नहर में नहाने के दौरान देवरीखुर्द बिलासपुर में रहने वाला युवक डूब गया। बुधवार को देवरीखुर्द तोरवा निवासी 26 वर्षीय प्रदीप यादव अपने दोस्त चंदन दास के साथ अरपा भैसाझार बांध में मछली पकड़ने गया था।
मछली पकड़ने के बाद दोनों दोस्त नहर में नहाने लगे।इसी दौरान गहराई में प्रदीप यादव डूब गया। उसके दोस्त चंदन दास ने उसकी मदद करनी चाहिए लेकिन देखते ही देखते प्रदीप यादव आंखों से ओझल हो गया।
इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और रतनपुर पुलिस के सक्रिय होने पर गोताखोरों ने प्रदीप यादव को कल ढूंढने की कोशिश की लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण वे कामयाब ना हो पाए।आज सुबह गोताखोर एक बार फिर से प्रदीप यादव की तलाश करने की बड़ी मशक्कत के बाद आज उसकी गहरे पानी में गोताखोर ढूंढने में कामयाब रहे
जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं भैसाझार नदी के पानी में डूब जाने से प्रदीप यादव की मौत हो चुकी है गोताखोर बड़ी ही मशक्कत के बाद आज उसकी लाश मिली है जिसे उन्हें परिवार के पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा इस कार्य में रतनपुर पुलिस और गोताखोर बड़ी योगदान रही
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.