समर क्लासेस के द्वारा बी. पी. एल महिलाओं,छात्रों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्कार समर क्लास बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारने एक बड़ा मंच है : एसडीएम पिथौरा
निश्चित इस समर क्लास से प्रशिक्षित बच्चे भविष्य में जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे: आत्माराम यादव
पिथौरा । बच्चों की प्रतिभा को उभारने हेतु संस्कार समर क्लासेस का शुभारंभ आज गायत्री मंदिर परिसर में गायत्री माता व मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ । शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री रितु हेमनानी एसडीएम पिथौरा, कार्यक्रम अध्यक्षता आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा, दिलप्रीत सिंह खनूजा उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा,बलराज नायडू जिलाध्यक्ष छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन , आकाश अग्रवाल अधिवक्ता व समाज सेवक एवं जिला महासचिव पत्रकार संगठन के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद तरुण पांडेय पार्षद, टेकु साहू ,आलोक त्रिपाठी ,संचालिका सीमा गौरव चंद्राकर, अंतर्यामी प्रधान, अनिल पटनायक ,डांस कोरियोग्राफर रुपेश नायक के गरिमामय उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ किया गया।
आकाश अग्रवाल अधिवक्ता समाज सेवक पत्रकार ने समर क्लास में हो रही गतिविधियों की तारीफ करते हुए हर प्रकार के सहयोग करने की बात कही समर क्लास संचालक सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया 2 महीने तक चलने वाले इस कोर्स में बीपीएल परिवार की महिलाओं छात्रों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है जिसमें मुख्य रूप से स्पोकन इंग्लिश ,बेसिक कंप्यूटर , ब्यूटीपार्लर मोबाइल रिपेयरिंग , डांस सिंगिंग, म्यूजिक जूडो कराटे साइंस मैजिक , माइक में बोलने की कला, एंकरिंग, पत्रकार कैसे बने पर्सनालिटी डेवलपमेंट सहित और बहुत सारे कला सिखाया जाएगा जिससे बच्चे व महिलाएं प्रशिक्षित होकर अपना कैरियर निर्माण कर सकते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम पटेल आभार प्रदर्शन गौरव चंद्राकर के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश श्रीवास्तव, देव पटेल, यशपाल मधुकर ,प्रीतम जोशी ,पंकज निषाद ,डांस कोरियोग्राफर इंदु नायक, लोमेश साहू एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । अतिथियों द्वारा संस्कार समर क्लासेस के आयोजन के लिए संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकार को बधाई संदेश प्रेषित किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.