प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने यूक्रेन से सुरक्षित लौटी डोंगरगढ की बिटिया युविका से उनके घर पहुंचकर की मुलाकात
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ-यूक्रेन युद्धग्रस्त देश से डोंगरगढ़ की बिटिया युविका मलागर सकुशल अपने घर लौटी जिससे मिलने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी के साथ प्रिंस कक्कड़,नीरज यादव,जसमीत बन्नोआना,मनीष चक्रबर्ती,प्रवीर सोनी,शुभम परिहार,विक्रांत श्रीवास्तव, गोविंदा यादव युविका के घर पहुच कर युविका बिटिया औऱ उनके परिवार से मुलाकात की युविका से चर्चा करने पर पता चला कि वह दिसंबर 2021 में ही मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन के कीव शहर में गई हुई थी परन्तु अचानक वहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने की वजह से हालात खराब होने के कारण कई दिन तक भूखे प्यासे भी रहना पड़ा, काफी मशक्कत के बाद वह हंगरी बॉर्डर पहुंची एवं भारतीय एम्बेसी के सहयोग से भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन गंगा के तहत भारत पहुंची।मलागर परिवार ने बिटिया युविका के सकुशल घर लौटने पर मोदी सरकार को धन्यवाद भी दिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.