अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम महंत में आयोजित गद्दी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। यहां सेंट्रल न्यूज़ इंडिया के रिपोर्टर अरविन्द तिवारी से चर्चा करते हुये कहा कि सिद्ध महंत रामदास जी आज हमारे बीच नहीं हैं , वे साकेत धाम चले गये हैं। उन्हीं की स्मृति में आज यहां चादर गद्दी महोत्सव संपन्न हुआ है। श्री महंत सीताराम महाराज को आज सभी समाज के प्रमुख संतों एवं महामंडलेश्वरों ने समाज के तरफ से इस स्थान का चादर गद्दी संपन्न कराये हैं। भगवान से हमारी प्रार्थना है कि सिद्ध संत रामदास जी को वे अपने चरण , शरण में स्थान दें और संसार के आवागमन के चक्र से उन्हें मुक्त रखें और उनके ही कृपापात्र शिष्य सीताराम दास जी को उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु सामर्थ्य प्रदान करें।
बताते चलें महंत कुटी में आज रामदास जी महाराज की स्मृति में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के कई अखाड़ों के महंत , महामंडलेश्वर सहित क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।यहां दिन भर अखण्ड श्री सीताराम संकीर्तन का जाप चलता रहा।
यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजेश्री पुटपुरा गौठान निरीक्षण के लिये रवाना हो गये। आज वे जिला गरियाबंद के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत स्थित राजिम पहुंचकर कुलेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को चित्रोत्पला गंगा महाआरती के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचेंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.