स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने जीएसयू छात्रों ने किया चक्काजाम
सी एन आई न्यूज़ लखनादौन सिवनी से जय प्रसाद सलाम की रिपोर्ट
सिवनी जिले के लखनादौन में सोमवार को शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कॉलेज के सामने घंसौर रोड पर आज 28 फरवरी सोमवार को जी एस यू छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है।लखनादौन के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में गोंडवाना छात्र संगठन द्वारा विगत 2 वर्षो से पढ़ाई हेतु बुक एवं अन्य सामान ना मिलने के कारण चक्का जाम किया गया जिससे लखनादौन से घंसौर रोड का आवागमन बाधित हो गया था। वही चक्का जाम की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन व आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाने में जुटे हुए हैं। छात्र संघ द्वारा लिखित आश्वासन की मांग की गई लखनादौन एसडीएम के पहुंचने पर छात्रों को समझाइश दी गई एवं मांग को पूर्ण करवाने की बात कही गई छात्र नेताओं का कहना है कि यदि हम हमारी मांग नहीं मानी गई तो वह पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगे साथ ही ओबीसी महासभा का आंदोलन को पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ
इनका कहना है
विगत 2 वर्षों से आदिवासी छात्रों को स्टेशनरी व अन्य सुविधाओं से वंचित हैं। आवास भत्ता की राशि दी जाती थी वह भी नहीं दी जा रही मध्य प्रदेश सर
कार आदिवासी छात्रों के साथ कर रही भेदभाव
संतोष मरावी गोंडवाना स्टूडेंट संघ अध्यक्ष सिवनी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.