वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि की रही धूम ।
चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट
साल्हेवारा - वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के सभी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिये मान्यता है जो इस दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की शादी हुई थी यह शिवरात्री के रुप में मनाया जाता है ।
यह रात्री है जो भक्तों की मनोकामना पुर्ण करती है इस दिन भक्त जन शिव पार्वती का उपवास भी करते है ।
इसी उद्वेश्य से वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र के मंदीरों में दिन भर दर्शनाथियों का भीड़ लगा रहा खासकर कंशेला के नीचे मंदीर व ऊपर मंदिर में कतार बद्ध श्रद्धालुओं पूजा कर महाप्रसादी प्राप्त किये ।
इस महान पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों ने वनांचल की खुशी का वरदान मांगा एवं सुख समृद्धि की कामना के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साह का माहौल रहा ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.