जिसमें 38340 रू. का सट्टा दो आरोपियों से एवं एक आरोपी से 18 नग देशी प्लेन शराब पकडा गया...
पद्नाभपुर क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष टीम बना कर ग्राम हनोदा एवं बोरसी में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ रेड कर त्वरित कार्यवाही की गई
जिसमें 38340 रू. का सट्टा दो आरोपियों से एवं एक आरोपी से 18 नग देशी प्लेन शराब पकडा गया
विवरण पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव दुर्ग, तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव दुर्ग के निर्देशन में
विशेष अभियान जुआ सट्टा माईनर एक्ट के अपराधों में नियंत्रण एवं अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में थाना प्रभारी भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी धरम सिंह मण्डावी के नेतृत्व में दिनांक 28.02.2022 को कृष्णा यादव पिता रामजी यादव उम्र 21 साल साकिन वृन्दा नगर चौक बोरसी के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए रेड कर पकड़ें उनके कब्जा से सट्टा पट्टी एवं 23780 रू. जप्त किया गया
इसी तरह मुखबिर सूचना के आधार पर डॉग हाउस के पास ग्राम हनोदा में सूरज सिंह राजपुत पिता चन्दु कुमार राजपुत उम्र 24 साल साकिन आजाद चौक कसारीडीह दुर्ग को सट्टा पट्टी लिखते 14560 रू. जुमला 38340 रू. जप्त किया गया हैं।
दोनो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है तथा अलग अलग स्थानों से भी दुष्यंत उमरे पिता अरूण उमरे उम्र 38 साल साकिन कसारीडीह के विरूद्ध 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है
तथा कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी पद्मनाभपुर के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धरम मंण्डावी, सउनि जीपी श्रीवास, प्र. आर. क्रं. 1324, प्र. आर.क्रं. 1810, शिव प्रसाद दुबे,
आर.क्रं. 1552 किशोर सोनी एवं सिविल टीम आर. जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, चित्रसेन, मोह. फारूख, धीरेन्द्र यादव, केशव साहू, तिलेश्वर राठौर की भूमिका सराहनीय रही है।
नाम आरोपी (01) कृष्णा यादव पिता रामजी यादव उम्र 21 साल साकिन वृन्दा नगर चौक चौरसी चौकी पद्मनाभपुर थाना दुर्ग
(02) सूरज सिंह राजपुत पिता चन्दु कुमार राजपुत उम्र 24 साल साकिन आजाद चौक कसारीडीह दुर्ग चौकी पद्मनाभपुर थाना दुर्ग
(03) दुष्यंत उमरे पिता अरूण उमरे उम्र 38 साल साकिन कसारीडीह चौकी पद्मनाभपुर थाना दुर्ग
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.