Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 7, 2022

मारीपारा सीआरपीएफ कैम्प में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम

 सुकमा से जिला ब्यूरो संजय सिंह भदौरिया

मो-9424222500




मारीपारा सीआरपीएफ कैम्प में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम




केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 226 वी वाहिनी  पुलिस महानिरीक्षक ( परिचालन ) छत्तीसगढ़ सेक्टर के ० रि ० पु o बल के दिशा निर्देशन में एवं आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव के साथ जिला सुकमा के एफ / 226 समवाय , मारीपारा में मेडिकल कैम्प एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।


सिविक एक्शन प्रोग्राम के अन्तर्गत कोरोना वायरस के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पूर्णतः पालन किया गया इस कार्यक्रम में अलग - अलग गांवो जैसे मारीपारा , माटापारा , अन्दुमपाल , बिन्द्ररापानी , लस्केपारा , रोकेल , महीमा , केरातोंग आदि गांवो से लगभग 500-600 ग्रामीणो द्वारा भाग लिया । इस कार्यक्रम का उदघाटन कुलदीप कुमार जैन , कमाण्डेंट के कर कमलों द्वारा किया गया । सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं मेडिकल कैम्प में कम्पनी के आस पास के ग्रामीण इलाको से आए हुए ग्रामीणों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया । इस अभियान के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर जरुरतमंदों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने के साथ ही आवश्यक दवाए मुफ्त में उपलब्ध कराई गई । कार्यक्रम में शामिल हुए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चो का उत्साह देखने लायक था । इस अवसर पर  कुलदीप कुमार जैन , कमाण्डेन्ट -226 वाहिनी के ० रि ० पु o बल द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तापूर्वक अवगत कराया एवं वामपंथी नक्सलवाद ग्रस्त क्षेत्र मे के ० रि ० पु o बल के परिचालनिक कार्य के साथ - साथ सिविक एक्शन पोग्राम के तहत दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं की जानकारी दी । कुलदीप कुमार जैन , कमाण्डेंट -226 बटा ० ने ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही धन है । इस बात का हमें विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए । उन्होंने खास कार बच्चो से अपील की कि आप देश के भावी कर्णधार हैं अतः सभी स्वास्थ्य के बारे में जागरुक रहें । अजीत भाटी द्वितीय कमान अधिकारी , डॉ ० अमित कुमार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी,हितेन्द्र सिंह नेगी ( सहा.कमा.,सत्येन्द्र प्रजापति सहा. कमा.  मुद्दसर अली सहा.कमा. निरीक्षक / जीडी कुलदीप बाना एवं निरीक्षक / जीडी पखाले विशाल की भी विशेष भूकिा रही ।  कुलदीप कुमार जैन , कमाण्डेन्ट -226 वाहिनी द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके एवं आपके क्षेत्र के विकास हेतु जो भी सरकारी योजनाएं है , उनका शत - प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के लिए 226 वी वाहिनी के ० रि 0 पु 0 बल प्रतिबद्ध है । इसके लिए कमाण्डेन्ट ने उपस्थित वाहिनी के अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि ग्रामीणों को यथा संभव अधिकतम सहायता करवाई जाए , हम आपकी मदद का हर संभव प्रयास करेंगे एवं आप लोगो से यह अपेक्षा है , कि शान्ति बनाए रखने के लिए आप बल के साथ सहयोग करेंगे । इस क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाकर इस वाहिनी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ ० अमित कुमार द्वारा जाँच कर दवाइयों भी वितरित की गई ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad