डोंगरगढ़ -जिला इकाई कोटवार संघ के कोटवार 9 मार्च से 10 मार्च तक हड़ताल पर और 11 मार्च को वादा निभाव रैली निकालेंगे
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ जिला ईकाई राजनांदगांव के कोटवार संघ के द्वारा दिनांक 9 -3 2022 से 11-3-2022 तक तीन दिवसीय हड़ताल व वादा निभाओं रैली का आयोजन किया जायेगा, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संघ ने बताया कि आगामी 9 मार्च एवं 10 मार्च को धरना एवं हडताल पर रहेंगे तथा दिनांक 11-3-2022 को वादा निभाओ रैली कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने निकाल कर जयस्तंभ चौक में तत्पश्चात वहां से मानव मंदीर चौक से होते हुए गुरुद्वारा चौक से भदौरिया चौक से होते हुए कलेक्टर कार्यालय में पहुच कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेगा। वही कोटवार संघ के द्वारा जिला के समस्त कोटवार से अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिती देने के लिए जिला अध्यक्ष शिवकुमार चोहान सुंदरा, एवं जिला सचिव रूमन मानिकपुरी पारागांव ने सभी कोटवार से अपील की है साथ ही।विज्ञप्ति में बताया गया है कि सन, 2018- 2019 के विधानसभा चुनाव के समय काग्रेस पार्टी ने जो घोषणा पत्र में वादा किया था, जो अभी तक मांग पुरी नहीं हुई हैं इसी के संबंध में हड़ताल व रैली का आयोजन किया जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.