डाली दमाहे के हत्या के विरोध में बालाघाट बंद रहा सफल
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बब्बर सेना प्रमुख डाली दमाहे की हत्या में ललित पारदी का नाम आने के बाद भी पुलिस ने अभी तक ललित पारदी को गिरफ्तार नही किया जिससे डाली दमाहे के समर्थक और लोधी समाज मे खासा रोष व्याप्त है।जिसको लेकर लोधी समाज सहित अन्य लोगो ने 07 मार्च को बालाघाट बंद रखा जिसको पूर्व विधायक मधु भगत सहित व्यापारिक संगठनों ने समर्थन देकर बंद को सफल बनाने में योगदान दिया।बता दे डाली दमाहे बालाघाट जिले के लिए जाना पहचाना नाम था जो भगवान शिव जी के परम भक्त भी थे लेकिन भगवान भोले बाबा के विवाह की रात्रि में भाऊ अग्रवाल की अगुवाई में करीब 12 से 15 अपराधियों ने मिलकर डाली दमाहे के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया था जिसमें भगवान शिव का अनन्य भक्त डाली दमाहे का निधन हो गया।जिससे लोधी समाज सहित डाली दमाहे के समर्थकों में खासा नाराजगी है।समाज के लोगो का आरोप है कि पुलिस दबाव के चलते ललित पारदी का नाम अपराधियों की लिस्ट में नही रखा है।जबकि ललित पारदी भी हमला करने में था जिसकी गवाही डाली दमाहे को बचाते समय घायल हुए व्यक्ति ने अपने बयान में ललित पारदी का नाम भी बताया था उसके बाद भी ललित पारदी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नही करना कही न कही शंका को जन्म देता है जिसको लोधी समाज बर्दाश्त नही करेगा।समाज के लोगो ने बताया कि अगर शीघ्र ही ललित पारदी को गिरफ्तार नही किया गया तो ऐसे ही बंद और प्रदर्शन किया जाएगा।बहरहाल समाज द्वारा बंद शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया जिसको व्यापारियों ने समर्थन देकर सफल बनाया।सुबह से ही बालाघाट शहर सुनसान रहा।सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।समाज के लोगो ने भारी संख्या में एकत्र होकर काली पुतली से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड, बैहर चौकी,अम्बेडकर चौक,बैहर रोड से होते हुए बूढ़ी रोड पर आकर समापन किया और संकल्प लिया कि जबतक डाली दमाहे के हत्यारों को गिरफ्तार नही किया जाता है तबतक समाज के द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहेगा।हालांकि इस बीच पुलिस ने मुश्तैदी से मोर्चा संभाल रखा था।हर चौक चौराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था जिसकी बागडोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर संभाले हुए थे।वही पुलिस ने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.