बम्हनी में जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने लगाया जनता दरबार
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने 22 मार्च को कान्हा नेशनल पार्क से लगी बैहर विकासखंड की ग्राम पंचायत बम्हनी का भ्रमण कर वहां जनता दरबार लगाया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सीईओ जिला पंचायत द्वारा पूर्व मे भी बम्हनी में कैम्प आयोजित किए गए थे एवं संपूर्ण ग्राम के विकास हेतु कार्ययोजना ग्रामीणों की सहभागिता से बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे।
जनपद पंचायत बैहर द्वारा 5 ग्रामों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रथम चरण में जल संरचनाओं का निर्माण किया जावेगा। जिसमें ग्राम मुक्की में नवीन तालाब, लघु तालाब, 2 चेकडेम, 5 कपिलधारा कुंए, परसाटोला में तालाब जीर्णोद्धार, 7 अंडरग्राउंड डाईक स्टाप डेम, ग्राम बम्हनी में 2 तालाब गहरीकरण, स्टॉपडेम, 3 अंडरग्राउंड डाईक, 3 कपिल धारा कुंए, 3 चैक डेम, ग्राम भारदा में तालाब गहरीकरण, स्टॉपडैम, 2 गैबियन, 7 अंडरग्राडंड डाईक एवं मोहगांव में 2 तालाब गहरीकरण, 2 चैकडेम का निर्माण कराए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है । जिससे कृषि क्षेत्र में सिंचाई की उपलब्धता होगी । 155 लाख की लागत से संपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए है जिसे अप्रैल से जून 2022 तक किया जाना है। इन 5 ग्रामों के 15 हितग्राहियों को उद्यानिकी, 10 हितग्राहियों को कडकनाथ मुर्गी पालन एवं मत्स्य विभाग से 7 हितग्राहियों के तालाबो में मत्स्य पालन का प्रथम चरण में उन्नत तरीके से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम के संपूर्ण विकास के लिए समस्त विभागों की संयुक्त टीम द्वारा ग्रामों का संपूर्ण सर्वे कर 10 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे ग्राम में आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, पश चिकित्सा आदि की योजनाओं का ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सकेगा। सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार द्वारा शिविर में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने एवं निर्माण से संबंधित तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति एक सप्ताह में जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि खेती में वन्य प्राणियों से कृषि को नुकसान हो रहा है। मुक्की व परसाटोला क्षेत्र में पानी की समस्या भी बताई गई। सहायक यंत्री कौशिक आरईएस ने बताया कि परसाटोला में नवीन तालाब व स्टॉप डैम स्वीकृत किया गया है । बम्हनी की महिलाओं ने बताया कि नल-जल में पानी समय पर नहीं आता है। अधिकारियों ने बताया कि सोलर पम्प के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है पाईप लाईन लिकेज हो गई थी जिसे सुधार किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि परसाटोला, मुक्की से सोसायटी बम्हनी आना पडता है जिससे बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है । अधिक भीड होने से ग्रामीणों को वापस जाना पडता है। इस समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गये। बम्हनी कैम्प मे पषुपालन, जनपद, एनआरएलएम, सर्व षिक्षा, लोक निर्माण, उद्यानिकी, मत्स्योद्योग, कृषि आदि विभाग का अमला उपस्थित रहा।
ग्राम बम्हनी में युवाओं का सर्वे कराने और उन्हें स्वरोजगार प्रषिक्षण दिलाकर रिसार्ट होटल आदि में रोजगार दिलाने कहा गया। ग्राम के प्रत्येक घर से एक महिला को जोडते हुए स्व-सहायता समूह अनिवार्यतः बनाए जाने के निर्देश दिए गये। ओमप्रकाश बेदुआ डीपीएम एनआरएलएम ने ग्रामीणों से चर्चा मे कहा कि 15 सदस्यों के समूह गठन किया जावेगा उन्होनें बताया कि 03 माह का प्रषिक्षण दिया जावेगा। प्रषिक्षण जबलपुर में कराया जाता है है जिसमे आने-जाने, रहना-खाना सभी निःषुल्क रहता है। ग्रामीण अंकित टेकाम द्वारा बताया कि प्रषिक्षण के उपरांत उनके गांव के युवा पुणे, मुंबई, बैंगलोर आदि शहरो में बडी-बडी कंपनियॉ, रिसार्ट, होटल आदि में काम कर रहे है।
उद्यान अधीक्षक हरगोविंद धुवारे द्वारा बताया गया कि कुछ करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति और मेहनत करने की आवष्यकता है, उन्होने बताया बिरसा में कम पानी वाले क्षेत्रों के बैगा लोग उच्च तकनीक से खेती कर सब्जी उत्पादन कर रहे है बैगा लोग 01 लाख से 03 लाख रूपए कमा रहे है । उन्होंने उद्यानिकी की समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । उन्होने कहा कि ग्राम के 25 किसानों की सूची दे जिनके पास किसी भी प्रकार के सिंचाई साधन हो । प्रथम चरण में 3-4 ग्रामीणों का चयन कर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। पषु चिकित्सा विभाग के अमले द्वारा बताया गया कि मुर्गी पालन जिसमें 40 चूजे विभाग से उपलब्ध कराए जावेंगे, बकरी पालन में 11 उन्नत नस्ल की बकरी एवं बकरा दिए जाते है। 557 रू0 मुर्गी हेतु हितग्राही को देने होंगे, वैक्सीनेटेड चूजे दिए जावेंगे बैंक से ऋण अनुदान दिया जाता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.