डोंगरगढ- चोरी के मोटर पंप बेचने ग्राहक के तलाश में घुम रहे दो युवक हुए गिरफ्तार
आरोपी से 02 नग मोटर पंप जप्त जप्त मोटर पंप की कीमत 30000/रू*
आरोपीगण 1-आचार्य ध्रुवे पिता बल्लू ध्रुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी धुसेरा थाना डोंगरगढ़
2-रवेन्द्र पिता तुलसीराम चंद्रवंशी उम्र 20वर्ष निवासी धुसेरा थाना डोंगरगढ़
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ -पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पटेल,के दिशा निर्देशन पर निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में 02 शातिर चोर से चोरी गये 02 नग मोटर पंप जिसकी कीमत 30000/रू (तीस हजार) को जप्त करने में सफलता मिली है वही
प्रार्थी नरेश लाल वर्मा पिता छोटू लाल वर्मा उम्र 45 साल निवासी नागतराई थाना डोंगरगढ़ में दिनांक 15/03/2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की सिचाई कार्य
हेतु सूखा नाला में मोटर पंप सिचाई का कार्य हेतु लगाकर रखा था। जिसे दिनांक 14/03/2022
की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक
193/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। वही डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एंव चोरी गए मोटर पंप की तलाश की जा रही थी। पता तलाश दौरान मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति मोटर पंप को अपने घर में
छीपाकर रखा है एंव बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है, मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल पुलिस
पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम आचार्य धुर्वे एंव रवेन्द्र चंद्रवंशी ग्राम धुसेरा का रहने वाला बताये मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 14/03/2022 की रात्रि में दोनो मिलकर नरेश लाल वर्मा के खेत में लगे 02 नग मोटर पंप को चोरी करना बताये है व जप्त कराये है, आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने व जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपीगण को दिनांक 16/03/2022 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। उक्त मामलो को सुलझाने में प्र0आर0 214 महादेव साहू, आर0 985 चन्द्रप्रताप,
आर0 1420 परस ध्रुव, आर 1480 मनोज हरमुख, आर 1430 भूपेन्द्र कंवर, आर 965
वीरबहादुर की भूमिका सराहनीय रही

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.