डोंगरगढ के पनियाजोब जलाशय में मछली पालन के ठेके को निरस्त करने नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्ट के नाम अपर कलेक्ट को सौपा पत्र
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ पनियाजोब स्थित जलाशय में मछली पालन के लिए दिये ठेका को निरस्त करने नगर पालिक अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम सौंपा पत्र उन्होंने ज्ञापन में ज्ञापन में बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा पनियाजोब स्थित जलाशय को मछली पालन (केज कल्चर प्रोजेक्ट) के लिए ठेका में दिया गया है। चूंकि उक्त जलाशय के पानी से नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ सीमांतर्गत समस्त वार्डो में पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
जलाशय को मछली पालन के लिए दिये जाने का उसमें अनेक प्रकार की खाद्य एवं अन्य सामाग्री मछली के भोजन के लिए डाला जाता है। जिससे पानी दूषित होगा, तथा उक्त पानी का उपयोग करने पर अनेक प्रकार के बीमारियां होने की संभावना है। इस अनुकम में उक्त जलाशय का ठेका निरस्त किये जाने की आवश्यकता है। अतः पंनियाजोब जलाशय को मछली पालन के लिए दिये गये ठेका को निरस्त करने नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष सुदेश मेश्राम जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर सी ए मारकंडे को सौंपा पत्र सौपा है इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा पूर्व पार्षद हरीश भंडारी पार्षद मनोज साहू पार्षद अलका जयेश सहारे पार्षद बलदेव यादव उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.