जे सी सी जे प्रत्याशी को लेकर विरोध की स्वर उठने लगे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पर मनमानी का आरोप ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - खैरागढ विधानसभा उपचूनाव में जोगी कांग्रेस के टिकट मिलते ही विरोध के स्वर उठने लगे है ।जनता कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता एवं सक्रिय पदाधिकारियों ने विगत दिनों 4 नामों पर दावेदारी करते प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी को पेश किये थे ।
जो पार्लियामेंट की बैठक के बाद चार नामों में चन्द्रभूषण यदु की दावेदारी पख्ता माना जा रहा था उसे आश्वासन दिये थे ।प्रबल दावेदारी मान रहे थे लेकिन कांग्रेस के टिकट फाइनल यशोदा वर्मा के नाम होते ही राजनांदगांव के किसी भी पदाधिकारीयों की सहमति के बगैर मनमानी तरीके से नरेंन्द्र सोनी के नाम टिकट दे दिया गया ।
जिससे समस्त जकांछ खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घोर उपेक्षा एवं पदाधिकारीयों का अपमान समझते हुये विरोध के स्वर फुट गये ।यहां तक प्रदेश उपाध्यक्ष जरनैल सिंह भाटिया जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी जिला महामंत्री चन्द्रभूषण यदु एवं जिम्मेदार पदाधिकारीयों के बिना जानकारी के प्रत्याशी चयन करना कार्यकर्ता बरदाश्त नहीं कर पा रहे है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष जरनैल सिंह भाटिया चुनाव संचालन की जिम्मेदारी नहीं लेने अमित जोगी को पत्र लिखकर भेज दिये है जकांछ जोगी की सुप्रीमों रेणु जोगी अमित जोगी धरमजीत सिंह प्रमोद शर्मा जैसे नेताओं का निर्णय खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चयन रायपुर से करना बगैर जमीनी हकीकत के जाने बगैर हास्यापद है ।
जो दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह जी के निधन पश्चात से सक्रिय कार्यकर्ता खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जी तोड़ मेंहनत कर रहे थे उनके मेंहनत पर पानी फिर गया है ।ऐसी राजनिति से और घटिया क्या राजनिति हो सकती है।कार्यकर्तायों का घोर उपेक्षा का शिकार हुये है खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.